PROJECT SHIKSHA

दिनांक 14/11/2025 धनधान्य फाउंडेशन द्वारा ONGC के सहयोग से जनता इंटर कॉलेज, सतपुली में शैक्षिक आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए एक विशेष पहल की गई। इस पहल के अंतर्गत विद्यालय के छात्रों के लिए 80 कुर्सियाँ एवं टेबल प्रदान किए गए ताकि उनकी बैठने की व्यवस्था बेहतर हो सके और अध्ययन के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हो।

इसके साथ ही, छात्रों की सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालय को हारमोनियम, ढोलक और झांझर जैसे संगीत उपकरण भी उपलब्ध कराए गए। इस कार्य का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान देना तथा उन्हें बेहतर सुविधाएँ प्रदान करना था।

इस परियोजना के माध्यम से धनधान्य फाउंडेशन ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को पूरा करते हुए कमजोर एवं जरूरतमंद छात्रों के हित में सार्थक प्रयास किया।